আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सरकारी कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी

Published on: September 17, 2021
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से राज्य के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का आदेश जारी कर दिया गया है. राज्य के कर्मचारियों को 1 जुलाई 2021 से सातवें वेतनमान में 5 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 10 प्रतिशत अतिरिक्त मंहगाई भत्ता दिया जाएगा. अब राज्य सरकार के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान में 17 प्रतिशत और छठवें वेतनमान में 164 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा. बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि का एक जुलाई 2021 से नगद भुगतान किया जाएगा. वर्तमान में राज्य सरकार के शासकीय कर्मचारियों को माह जनवरी 2019 से सातवें वेतनमान में 12 प्रतिशत की दर से तथा छठवें वेतनमान में 154 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है.

https://हाथी ने साइकिल सवार युवक को पटक-पटककर मार डाला

रिसाली में जल्द नवीन महाविद्यालय खुलेगा

रायपुर. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की पहल पर दुर्ग जिले के रिसाली में नवीन महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है. महाविद्यालय में प्राचार्य, सहायक प्राध्यापक, ग्रंथपाल, क्रीडा अधिकारी सहित अन्य 33 पदों के लिए भी मंजूरी मिली है. इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन स्थित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित कार्यालय को भेज दी गई है. क्षेत्रवासियों ने इस पहल के लिए मंत्री ताम्रध्वज साहू और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है.

https://चन्दूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए 1041 पद मंजूर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now