जशपुर. हाथी ने साइकिल सवार एक युवक को पटक-पटककर मार डाला. जानकारी के मुताबिक फरसाबहार इलाके में गुरुवार रात 8 बजे वीरेंद्र (35) साइकिल से अपने मामा के घर से लौट रहा था. वो जूनवाइन गांव पहुंचा ही था कि अचानक पुल के पास सामने से एक हाथी आ गया. हाथी को देख वो कुछ कर पाता की हाथी ने उस पर हमला कर दिया और पटक-पटक कर मार डाला. लोगों को इस बारे में जानकारी तब लगी जब शुक्रवार सुबह उसकी लाश सड़क बगल के खेत में पड़ी मिली. बाद इस बात की जानकारी वन विभाग को दी गई.
https://चन्दूलाल चंद्राकर मेमोरियल अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए 1041 पद मंजूर
छत्तीसगढ़ में अब तक 1030.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 1030.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से 17 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार कोरबा जिले में सर्वाधिक 1428.9 मिमी और कबीरधाम जिले में सबसे कम 809.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
https://बैड बैंक के लिए 30,600 करोड़ रुपए की सरकारी गारंटी मंजूर







