नई दिल्ली. तेलंगाना में 6 साल की बच्ची से अनाचार और हत्या के जिस आरोपी की पुलिस को तलाश थी, उसका शव जनगांव जिले में एक रेल पटरी पर मिला है. तेलंगाना पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शव पर पहचान चिह्नों के सत्यापन के बाद आरोपी की पहचान की गई. रेड्डी ने कहा कि सिंगारेनी कॉलोनी में बाल यौन उत्पीड़न एवं हत्या का आरोपी घनपुर पुलिस थाना क्षेत्र में रेल पटरी पर मृत पाया गया. मृतक के शरीर पर पहचान चिह्नों (टैटू) के सत्यापन के बाद यह घोषित किया गया.
https://गुजरात में नई कैबिनेट ने ली शपथ, जानिए किन चेहरों को मिली जगह
बता दें कि राजू ने नौ सितंबर की शाम यहां सैदाबाद में बच्ची का कथित तौर पर अनाचार करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किए थे. उन्होंने दोषी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की थी. आरोपी को पकड़ने के लिए हैदराबाद पुलिस ने नौ टीमें गठित की थी औ टैटू वाली तस्वीर भी शेयर की थी. इतना ही नहीं, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 10 लाख का इनाम भी रखा था. वहीं, मंगलवार को तेलंगाना के श्रम मंत्री मल्ला रेड्डी ने कहा था कि हैदराबाद बलात्कार मामले के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया जाएगा.
https://50MP कैमरे के साथ Realme C25Y भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









