नई दिल्ली. अगर आपका खाता देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. ऐसा इसलिए क्योंकि दो घंटों के लिए बैंक की कई सेवाएं बाधित रहेंगी. ऐसे में आपके काम अटक सकते हैं. इसलिए ग्राहक अपने सभी जरूरी काम जल्द निपटा लें. इस संदर्भ में बैंक ने अपने ग्राहकों को अलर्ट भी जारी किया है. एसबीआई ग्राहक दो घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो, आईएमपीएस, योनो एसबीआई और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे.
https://Covaxin को इसी हफ्ते मिल सकती है WHO की मंजूरी
ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है. एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक 15 सितंबर 2021 को रात 12 बजे से देर रात दो बजे तक मेंटेनेंस का काम करेगा. यानी आप इस समय इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे. SBI ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं. इससे पहले चार सितंबर, छह अगस्त, 16 जुलाई, 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थी.
https://सबसे सस्ता स्मार्टफोन Nokia C01 Plus भारत में लॉन्च, जानें कीमत
We request our esteemed customers to bear with us as we strive to provide a better Banking experience.#InternetBanking #OnlineSBI #SBI pic.twitter.com/5SXHK20Dit
— State Bank of India (@TheOfficialSBI) September 14, 2021










