नई दिल्ली. सोने के भाव में सोमवार को तेजी दर्ज की गई है. इसके बाद भी सोने के दाम 46 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बरकरार रहे. वहीं, चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. इससे चांदी 62 हजार रुपए प्रति किग्रा से नीचे पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,320 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने के भाव में 82 रुपए प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 45,952 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
https://कपड़ा सुखाते करंट की चपेट में आई नानी, बचाने गई नातिन भी चिपकी, मौत
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत बढ़कर 1,790 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी के दाम 413 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 61,907 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ और ये 23.66 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में आई तेजी ने पिछली गिरावट को थाम लिया है. उन्होंने कहा कि आज फॉरेक्स मार्केट में रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 73.68 पर कारोबार कर रहा था. डॉलर में आई मजबूती के कारण भी सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है.
https://कोहली वनडे और टी20 के कप्तान रहेंगे या नहीं? BCCI ने दी जानकारी










