महासमुंद. शहर के नया रावणभाठा में आज सुबह करंट से नानी और नातिन की मौत हो गई. पुलिस ने परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है. जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब साढ़े 8 बजे की है. वार्ड 30 निवासी उतियाबाई बाघ पति दुर्गा प्रसाद (47) और प्रियंका बाघ (रीता) सुबह काम में जाने के लिए नहा रही थी. नहाने के बाद उतिया बाई गीले कपड़े को आंगन में सुखाने तार पर डाल रही थी कि अचानक करंट लगा जिससे वह चिपक गई. चीख सुनकर प्रियंका दौड़ते पहुंची और उन्हें बचाने का प्रयास किया. लेकिन वे करंट की वजह से स्वयं चिपक गई.
https://कोहली वनडे और टी20 के कप्तान रहेंगे या नहीं? BCCI ने दी जानकारी
इधर, चीख पुकार के बाद घर की रसोई में नास्ता बनी रही बहू मंजूलता नेताम शांतनु, दीपांजलि, दिव्यांशी और आर्यन नेताम के साथ आंगन में पहुंची और घर के बाहर खड़े पति चिंतामणी को आवाज लगाई. उनकी चीख सुनकर मोहल्ले के समीप ठेले पर बैठे उतिया बाई के पति दुर्गा दौड़ते हुए पहुंचे और तार को लकड़ी से मारकर तोड़ दिया. घटना की जानकारी मोहल्ले में फैल गई और लोग बड़ी संख्या में घर के बाहर इकठ्ठे हो गए. हालांकि उनके पहुंचने से पहले दोनों की मौत चुकी थी. परिजन तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी उन्होने पुलिस को दी.
https://महिला कॉन्स्टेबल का 5 साल से था DSP से संबंध, बनाए 50 अश्लील वीडियो
परिजनों ने बताया कि घर में मीटर के सर्विस वायर से लगकर कपड़ा सुखाने का तार लगा हुआ है. सर्विस वायर कहीं से कटा होगा जिससे करंट प्रवाहित हुआ होगा. जानकारी के मुताबिक प्रियंका ओड़िशा नुआपाड़ा के ग्राम सीमापाली की निवासी है जो नुआखाई में अपनी नानी के यहां आई थी. खाली होने की वजह से वे अपनी नानी के साथ सुबह साबुन पैकिंग के लिए जाती थी. मामले में कोतवाली प्रभारी का कहना है कि दोनों की मौत करंट से हुई है. लेकिन घटना कैसे किन हालातों में हुई है यह तो मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. पंचनामा पश्चात पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. मामले में जल्द जांच शुरु की जाएगी.







