আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इंग्लैंड के तीन खिलाड़ियों ने आईपीएल-14 से वापस लिया नाम

Published on: September 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के शुरू होने से पहले इन तीन टीमों को बड़ा झटका लगा है. सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो, पंजाब किंग्स के बल्लेबाज डेविड मलान और दिल्ली कैपिटल्स के क्रिस वोक्स ने व्यक्तिगत कारणों से आगामी आईपीएल से हटने का फैसला किया है. बता दें कि बेयरस्टो सनराइजर्स टीम के नियमित सदस्य हैं तो वही दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज मलान ने इस साल की शुरुआत में किंग्स के साथ आईपीएल में पदार्पण किया था. बेयरस्टो ने इस सत्र की शुरुआत में सात मैचों में 141 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए थे.

https://गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा

इस बीच, पंजाब किग्स ने डेविड मलान की जगह रिप्लेसमेंट के रूप में दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एडेन मार्करम को अपनी टीम में शामिल किया है. मार्करम पहली आईपीएल में हिस्सा लेंगे. बता दें कि भारतीय टीम के फिजियो योगेश परमार के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारत और इंग्लैंड के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवां टेस्ट मैच को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. इसको लेकर बीसीसीआई और ईसीबी दोनों बोर्ड में सहमति बनी. हालांकि, कई दिग्गज क्रिकेटरों ने आरोप लगाया कि भारतीय खिलाड़ियों ने आईपीएल की तैयारी के लिए ऐसा किया.

https://कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे अपने 10 साथियों के साथ भाजपा में शामिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now