नई दिल्ली. गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वह राज्यपाल से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा उन्हें सौंप दिया. बाद गुजरात में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस्तीफे के बाद रूपाणी ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा कि मैंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन में काम करने की अपनी इच्छा के बारे में शीर्ष नेतृत्व को बता दिया है. भाजपा प्रेक्षक यहां (गांधीनगर) आए थे और पार्टी जल्द ही नए मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करेगी.
https://कांग्रेस नेता वेदराम मनहरे अपने 10 साथियों के साथ भाजपा में शामिल
विजय रुपाणी ने इस दौरान गुजरात की जनता का भी शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि मैं गुजरात की जनता के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं कि विगत पांच वर्षो में हुए उपचुनाव या स्थानीय निकाय के चुनाव पार्टी और सरकार को गुजरात की जनता का अभूतपूर्व समर्थन, सहयोग और विश्वास मिला है. गुजरात की जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी की ताकत भी बनी है और मेरे लिए लगातार जनहित में काम करते रहने की ऊर्जा भी उससे मिली है.
https://प्रिया प्रकाश वारियर ने इंग्लिश गाने पर दिखाए शानदार डांस मूव्स, आपने देखा?









