अंबिकापुर. एक ही परिवार के 3 सदस्यों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, गुरुवार सुबह उदयपुर क्षेत्र के लैंगा गांव निवासी कलावती सिरदार (27) का शव घर में मिला था. उसके 10 साल के बेटे चंद्रिका का शव घर से करीब 50 मीटर दूर सड़क किनारे और ससुर मेघूराम सिरदार (50) का शव वहीं से थोड़ी दूर मिला. महिला अपने बेटे के साथ रहती थी, जबकि मेघूराम पड़ोस के मकान में रहता था. तीनों की गला रेत कर हत्या की गई थी. पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान अवैध संबंधों की बात सामने आ रही थी.
https://श्रीकृष्ण जन्मस्थल के 10 किमी का क्षेत्र तीर्थस्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
इस बीच पुलिस ने महिला के पड़ोसी अरविंद सिरदार को संदिग्ध मान हिरासत में लिया. उसके चेहरे और शरीर पर खून के धब्बे मिले थे. पुलिस ने पूछताछ की तो अरविंद पहले तो गुमराह करता रहा, फिर सख्ती की गई तो हत्या करना स्वीकार कर लिया. अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह कलावती से प्रेम संबंध बनाना चाहता था, लेकिन वह बार-बार मना कर देती थी. इस बीच एक अन्य युवक को उसके घर आते देखा तो भड़क गया. बुधवार रात करीब 12 बजे अरविंद कलावती के घर पहुंचा. उसके दरवाजा खोलने के बाद कलावती गुस्से में चिल्लाने लगी कि इतनी रात को क्यों आए हो.
https://ITR फाइल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, जानिए कब तक कर सकेंगे दाखिल
इस पर अरविंद ने चाकू से कलावती पर वार कर दिया, लेकिन बचने की कोशिश में उसके बेटे चंद्रिका के पेट में लग गया. पेट में चाकू लगते ही चंद्रिका निकल कर घर से बाहर भागा, लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गया. बाद अरविंद ने पहले कलावती का गला रेत दिया, फिर चंद्रिका का भी गला काट दिया. शोर और चीख-पुकार सुनकर ससुर मेघूराम पहुंचे तो आरोपी ने उनकी भी हत्या कर दी. बाद चाकू खेत में छिपा दिया, जबकि खून से सने कपड़े और कलावती का मोबाइल जला दिया. पुलिस ने चाकू और जले हुए कपड़े व मोबाइल बरामद कर ली है.
शिक्षाकर्मियों की अनुकंपा नियुक्ति और कोविड के दौरान सेवा में लिए गए स्वास्थ्यकर्मियों के प्रकरणों की समीक्षा के लिए गठित होगी कमेटी : सीएम https://t.co/MpOqLLmkPL
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 10, 2021







