नई दिल्ली. राजस्थान पुलिस के एक अधिकारी और महिला कॉन्स्टेबल का स्विमिंग पूल में नहाते हुए अश्लील वीडियो वायरल हुआ है. महिला कॉन्स्टेबल के पति की शिकायत पर पुलिस अधिकारी और महिला कॉन्स्टेबल को डीजीपी एमएल लाठर ने निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, अजमेर जिले के ब्यावर में तैनात सर्किल अफसर हीरालाल सैनी एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं और गलत हरकतें कर रहे हैं. शर्म करने वाली बात है कि महिला का 6 साल का बेटा भी स्विमिंग पूल में है, उसके सामने ही दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे.
https://बैंक में रुपए जमा करने जा रहे गैस एजेंसी के मैनेजर से 1.82 लाख की लूट
महिला कॉन्स्टेबल के पति ने जब वीडियो देखा तो वह आनन-फानन में शिकायत लेकर डीजीपी एमएल लाठर के पास पहुंच गए. मामले का संज्ञान लेने के बाद डीजीपी ने दोनों को कथित नैतिक कदाचार मामले में निलंबित कर दिया है और जांच के आदेश दिए हैं. खास बात है कि 13 जुलाई 2021 को महिला कांस्टेबल ने स्विमिंग पूल की तस्वीर अपने वॉट्सऐप स्टेट्स में लगाई थी. महिला का 6 साल का बेटा भी वीडियो में दिखाई दे रहा है. पुलिस अधिकारी और महिला दोनों ने मिलकर यह वीडियो बनाया है. वीडियो वायरल होने पर उपाधीक्षक हीरालाल सैनी ने कहा कि उनके ख़िलाफ़ साज़िश है और वीडियो को काट छांट कर बनाया गया है.
https://तारक मेहता… की ‘बबीता जी’ 9 साल छोटे एक्टर को कर रहीं हैं डेट!









