আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : श्रीगणेश को दुर्वा अर्पित करें, जानिए कैसा होगा आज का दिन

Published on: September 9, 2021
---Advertisement---

आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. आज हरतालिका तीज का व्रत किया जाएगा. हस्त नक्षत्र सूर्योदय से शाम 5 बजे तक रहेगा, इसके बाद चित्रा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले हस्त नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इन शुभ-अशुभ योगों का असर सभी 12 राशियों पर होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 9 सितम्बर गुरुवार

भाद्रपद शुक्लपक्ष तृतीया रात्रि 12 से चतुर्थी

मेष : गुरुवार आपके भाग्य के लिए अच्छा रहेगा. आपका अपने मित्र एवं परिचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. इस समय में आपके लिए किसी नई व्यापारिक योजना पर कार्य करने के लिए अच्छा समय है. आज चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.

वृषभ : अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन देंगे. नवीन मित्रता आपके उज्जवल भविष्य में सहायक होगी. भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है.

https://टेक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI स्कीम को मंजूरी, रबी की फसलों के MSP में बढ़ोतरी

मिथुन : अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे. आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधो में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी इसलिए आप सोच समझकर बोलें.

कर्क : आपका व्यवहार बड़ा ही सौम्य रहने वाला है, व्यवहार में परिवर्तन दूसरों के लिए चर्चा का विषय बनेगा. अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें. आप मन लगाकर काम करेंगे और किसी अपने की सहायता से ही आपको अच्छा धन लाभ होगा.

सिंह : गुरुवार कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है, आपकी मेहनत और भाग्य का साथ हर तरह से उत्तम प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. आपके मन में अपने गुरुजनों एवं बड़े बुजुर्गों के लिए आदर-सत्कार की भावना में वृद्धि होगी.

तुला : आप अपनी बुद्धिमता और चतुराई का परिचय देते हुए अपने कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे. वाणी में मधुरता होगी जिसके कारण अपने मित्रों, रिश्तेदारों से संबंधों में मधुरता बनेगी. आपके घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. आपकी जिद परिवार को परेशान करेगी.

https://T-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, धोनी की नए रूप में वापसी

वृश्चिक : दिन की शुरुआत आपके लिए बेहतर होने वाली है. आप जिस भी कार्य को अपने हाथ में लेंगे, उसमें आप सफल होंगे. दूसरों के साथ मिलकर किए गए काम में भी अच्छा लाभ प्राप्त होगा. अगर कोर्ट-कचहरी से संबंधित कोई मसले हैं तो उनमें आपको राहत मिलने के आसार हैं.

धनु : गुरुवार कामकाज के लिए बेहतर है. किसी नवीन मित्र की सहायता से आपको अपनी योजनाओं में आशातीत सफलता जरूर प्राप्त होगी. आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाले हैं. दिन अच्छा व्यतीत होने वाला है.

मकर : बेवजह किसी से मन-मुटाव होगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा. शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहेगी, नौकरी हो या व्यवसाय अच्छी सफलता मिलेगी. कामकाज के क्षेत्र में दिन लाभदायक सिद्ध होगा.

कुंभ : चुस्ती-फुर्ती के साथ आप अपने प्रत्येक कार्य को बहुत ही आसानी से पूरा करेंगे. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. नौकरी में किसी की सहायता से कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा, मन में प्रसन्नता देखने को मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन : आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे. भाग्य का साथ मिलने वाला है. परिवार और मित्रों के साथ बाहर घूमने जाएंगे, उनका अच्छा साथ प्राप्त होगा. आपका दिन स्वास्थ्य के लिए भी उत्तम है.

https://संसदीय सचिव की शिकायत के बाद सहायक संचालक निलंबित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now