नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. टीम में आर अश्विन को मौका दिया गया है. वहीं महेंद्र सिंह धोनी को टीम का मेंटॉर बनाया गया है. टीम में अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, इशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है. वहीं श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया है. पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और क्रुणाल पंड्या टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. यही नहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं चुना गया. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में पहला मैच 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. दूसरा मैच न्यूजीलैंड को 31 अक्टूबर को होगा. तीसरा मैच अफगानिस्तान के खिलाफ 3 नवंबर को होगा. टीम इंडिया 5 नवंबर को सुपर 12 में क्वालिफाई करने वाली टीम (बी-1) से भिड़ेगी.
https://संसदीय सचिव की शिकायत के बाद सहायक संचालक निलंबित
भारतीय टीम : विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, आर अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.
https://दिव्यांग, बुजुर्ग, HIV पॉजिटिव को फ्री यात्रा, मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय
Standby players – Shreyas Iyer, Shardul Thakur, Deepak Chahar.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) September 8, 2021











