আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नेहा-टोनी और हनी सिंह का गाना ‘कांटा लगा’ रिलीज, सुनकर थिरकने लगेंगे पैर

Published on: September 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह का गाना ‘कांटा लगा’ रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है. इस अल्टीमेट पार्टी एंथम में नेहा, टोनी कक्कड़ और यो यो हनी सिंह की तिगड़ी ने खास टच दिया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. गाने में नेहा कक्कड़ की आवाज एक बार फिर लोगों को प्रभावित कर रही है. वहीं, हनी सिंह भी एक बार फिर पुराने रंग में नजर आ रहे हैं. मोहित गुलाटी द्वारा निर्देशित इस वीडियो का म्यूजिक और बोल टोनी कक्कड़ द्वारा लिखा गया है.

https://5,000mAh बैटरी के साथ ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 7 हज़ार से भी कम

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नेहा कक्कड़ और यो यो हनी सिंह नजर आए. इन तीनों कलाकारों ने पहले भी कई हिट गाने दिए हैं. कुछ देर पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं. देसी म्यूजिक फैक्ट्री के अध्यक्ष और प्रबंध निर्देशक अंशुल गर्ग ने गाना रिलीज होने के बाद कहा कि श्रोताओं को कांटा लगा का बेसब्री से इंतजार था. ये बात हमारा उत्साह बढ़ाने वाली है. उन्होंने कहा कि हम यह गाना दुनिया भर में उपस्थित नेहा, टोनी और हनी के प्रशंसकों को समर्पित करते हैं.

https://14 साल की नाबालिग से 13 लोगों ने किया अनाचार, सभी आरोपी गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now