আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

14 साल की नाबालिग से 13 लोगों ने किया अनाचार, सभी आरोपी गिरफ्तार

Published on: September 8, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. मुंबई से चंडीगढ़ पहुंची एक 14 साल की नाबालिग लड़की से साथ 13 लोगों ने बारी-बारी अनाचार किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़िता मंगलवार को किसी तरह से मुंबई से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची. उसके साथ एक युवक भी था, जो मुंबई में ही उसके संपर्क में आया था. जीआरपी को उन पर शक हुआ, तो चाइल्ड हेल्पलाइन को इस बारे में सूचित किया गया. चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर संगीता जंड नाबालिग अपने साथ ले गईं. जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह पुणे में अपने माता-पिता के साथ रहती थी. उसने किसी दोस्त के साथ घर से चंडीगढ़ आने का प्लान बनाया था. उसके दोस्त ने मुंबई रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए कहा था. लेकिन जब वह स्टेशन पर पहुंची, तो उसका दोस्त नहीं मिला.

https://हाथी के हमले से 24वीं मौत, साइकिल सवार अधेड़ को कुचलकर मार डाला

बाद एक ऑटो चालक ने उससे कहा कि वह स्टेशन के बाहर चले, उसे उसका दोस्त बुला रहा है. ऑटो चालक उसे बाहर लेकर आया और पानी में कुछ नशीले पदार्थों को पिला दिया. बाद वह उसे सुनसान जगह पर ले गया, जहां बारी-बारी से उसके साथ 12 लोगों ने दुष्कर्म किया. बाद आरोपी उसे मुंबई रेलवे स्टेशन के टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी के पास छोड़ गए. आरोप है कि उस कर्मचारी ने भी कमरे में ले जाकर नाबालिग के साथ अनाचार किया और उसे चंडीगढ़ की टिकट थमा दी. नाबालिग ने बताया कि मुंबई में उसका संपर्क एक युवक से हुआ, जिससे उसकी अच्छी दोस्ती हो गई. बाद वह अपने दोस्त के साथ मंगलवार को चंड़ीगढ़ पहुंची.

https://अक्षय, सलमान, अजय समेत 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

चाइल्ड लाइन की डायरेक्टर संगीता जंड ने बताया कि पहले तो उन्हें लगा कि लड़की घर से भागी है, लेकिन जब उन्होंने मामले में नाबालिग की काउंसलिंग कि तो मामले में एक के बाद एक खुलासा होता गया. बाद उन्होंने पुणे पुलिस से मामले की जानकारी ली, तो पता चला कि वहां पर उक्त लड़की के गुमशुदा होने का मामला दर्ज किया गया है. बाद सारी जानकारी पुणे पुलिस को दी गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुणे पुलिस की टीम हवाई मार्ग से आकर नाबालिग लड़की को अपने साथ मुंबई लेकर गई. पुणे पुलिस ने बताया कि इस वारदात के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 6 ऑटोरिक्शा ड्राइवर हैं जबकि दो रेलवे के कर्मचारी हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now