আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अक्षय, सलमान, अजय समेत 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज, जानिए क्या है मामला

Published on: September 7, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन सहित 38 सितारों पर केस दर्ज हो गया है. ये केस दिल्ली के एक वकील ने दर्ज कराया है. दरअसल, मामला साल 2019 से जुड़ा हुआ है. तीन साल पहले हैदराबाद में एक जघन्य रेप केस हुआ था. इस केस में 4 लोगों ने एक सड़क पर स्कूटी से जा रही लड़की को अगवा कर, गैंगरेप किया था. इसके बाद उस पीड़िता लड़की को जिंदा जला दिया गया था. इस खबर के आने के बाद पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया था. लोगों ने सोशल मीडिया में पीड़िता के पक्ष में आवाज उठाई थी. सोशल मीडिया में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कैंपेन चलाया गया था. इस दौरान कई फिल्मी हस्तियों ने भी इस रेप केस में सोशल मीडिया में अपनी राय रखी थी.

https://हाथी के हमले से 24वीं मौत, साइकिल सवार अधेड़ को कुचलकर मार डाला

इन कलाकारों में बॉलीवुड के साथ कई बड़े दक्षिण भारतीय फिल्मों से जुड़े कलाकार भी शामिल थे. अपने विचार रखते हुए इन सितारों ने एक गलती कर दी थी. उन्होंने नाराजगी और दुख प्रकट करते हुए पीड़िता की पहचान को उजागर कर दिया था. भारतीय कानून के मुताबिक रेप केस पीड़िता की पहचान को उजागर करना जुर्म है. ऐसा करने पर नियम सम्मत सजा का प्रावधान है. इसी को लेकर दिल्ली के एक वकील गौरव गुलाटी ने इन 38 सितारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है. इनमें एक्टर सलमान खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन, फरहान अख्तर, अनुपम खेर, करमवीर वोहरा, अरमान मलिक, फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, साउथ एक्टर रवि तेजा, साउथ एक्टर अल्लू सिरिश, क्रिकेटर हरभजन सिंह, शिखर धवन, स्पोर्ट्स पर्सन साइना नेहवाल,

https://महासमुंद में खुलेगा सिकल सेल संस्थान, संसदीय सचिव ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

एक्ट्रेस परिणिता चोपड़ा, दिया मिर्जा, स्वरा भास्कर, रकुल प्रीत सिंह, जरीन खान, यामी गौतम, रिचा चड्‌डा, काजल अग्रवाल, शबाना आजमी, हंसिका मोटवानी, प्रिया मलिक, महरीन पीरजादा, निधि अग्रवाल, चार्मी कौर, अशिका रंगनाथ, कीर्ति सुरेश, दिव्यांश कौशिक, मॉडल लावण्या, रेडियो जॉकी साइमा, सिंगर सोना महापात्र के अलावा भी कुछ नाम और शामिल हैं. गौरव ने सब्जी मंडी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 228A के तहत केस दर्ज कराकर, तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की है. गौरव गुलाटी ने इस मामले में कहा है कि ये सितारे आम लोगों के लिए एक मिसाल होते हैं लेकिन ये सितारे खुद पीड़िता की पहचान उजागर कर रहे हैं. गौरव ने याचिका दाखिल करते हुए इन सितारों को गिरफ्तार करने की मांग की है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now