बिलासपुर. 12 साल के एक बच्चे का शव फंदे से लटका मिला है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी के मुताबिक कटियापरा के रहने वाला राजा (12) नशे का आदी था. वह 31 अगस्त को अचानक अपने घर से गायब हो गया था. बाद से ही परिजन उसे तलाश रहे थे. शनिवार को स्थानीय लोगों ने रोटरी मार्ग के पास बंद शंकर दाल मिल में बच्चे का शव रस्सी से लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है. बच्चा व्हाइटनर और सुलेशन जैसे नशे का आदी था. फिलहाल ज्यादा जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगी.
https://SBI अलर्ट : इतने घंटे तक बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं
छत्तीसगढ़ में अब तक 825.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 825.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 4 सितम्बर तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1192.1 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 589.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है.
https://50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







