আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI अलर्ट : इतने घंटे तक बंद रहेंगी इंटरनेट बैंकिंग सहित अन्य सेवाएं

Published on: September 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के ग्राहक हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक ने अपने 44 करोड़ खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. एसबीआई ग्राहक तीन घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई), योनो, आईएमपीएस, योनो बिजनेस और योनो लइट की सुविधा का लाभ नहीं उठा पाएंगे. ऐसा मेंटेनेंस के काम के कारण किया जा रहा है. ऐसे में अगर आपको कोई जरूरी डिजिटल लेनदेन करने हैं तो उसे जल्द पूरा कर लें.

https://50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ Redmi 10 Prime भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

एसबीआई ने ट्वीट में बताया कि बैंक चार सितंबर 2021 को रात 10.35 बजे से देर रात 1.35 बजे (पांच सितंबर 2021) तक मेंटेनेंस का काम करेगा. यानी आप इस समय इन सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे. एसबीआई ने कहा कि हम अपने ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते रहते हैं. बता दें कि इससे पहले 6 अगस्त, 16 जुलाई, 16 जून और 13 जून को भी एसबीआई की कई सेवाएं प्रभावित हुई थी. मई महीने में भी रखरखाव से जुड़े कार्यों की वजह से एसबीआई का योनो, योनो लाइट, इंटरनेट बैंकिंग, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस समेत डिजिटल बैंकिंग मंच प्रभावित हुआ था.

https://गांवों का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता : विनोद चंद्राकर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now