আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शादी से इनकार करने पर युवक को मां-बेटी ने जिंदा जलाया, गिरफ्तार

Published on: September 3, 2021
---Advertisement---

कोरिया. शादी से इनकार करने पर एक युवक को मां-बेटी ने मिलकर जिंदा जला दिया. उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई. गुरुवार को आरोपी मां-बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक बैकुंठपुर के ओरजी पारा निवासी वेदप्रकाश गुप्ता (23) जली हुई हालत में 18 अगस्त को तलवापारा स्थित एक मकान में मिला. परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे पर हालत गंभीर देख रायपुर रेफर कर दिया गया. वहां कालड़ा बर्न अस्पताल में इलाज के दौरान 26 अगस्त को वेदप्रकाश की मौत हो गई. बाद पिता वीरेंद्र गुप्ता बैकुंठपुर कोतवाली पहुंचे और बताया कि स्थानीय निवासी पूजा प्रधान (21) और उसकी मां प्रमिला प्रधान (40) ने उनके बेटे को जला कर मारा है. इस पर कोतवाली पुलिस ने रायपुर के राजेंद्र नगर थाना पुलिस से संपर्क कर मर्ग डायरी मंगवाई.

https://सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर पर नहीं हैं किसी चोट के निशान

उसमें वेद प्रकाश गुप्ता का मरने से पहले दिया गया स्टेटमेंट था. इसमें वेदप्रकाश ने बताया था कि पूजा प्रधान से उसकी पहले से दोस्ती थी. घटना वाले दिन पूजा ने उसे मिलने के लिए घर बुलाया था. वहां उसकी मां भी थी. दोनों शादी का दबाव डालने लगीं और ब्लैकमेल कर रुपए की मांग की. मना करने पर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. बाद पुलिस ने मां-बेटी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया. पुलिस की टीम दोनों की गिरफ्तारी के लिए उनके घर पहुंची तो पता चला कि वे घटना वाले दिन से ही फरार हैं. इस बीच गुरुवार को पुलिस को सूचना मिली कि मां-बेटी को तलवापारा इलाके में देखा गया है. बाद घेराबंदी कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है.

https://Samsung Galaxy A52s 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now