আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, शरीर पर नहीं हैं किसी चोट के निशान

Published on: September 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया. कूपर अस्पताल के डॉक्टरों ने सिद्धार्थ की जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें ‘डेथ बिफोर अराइवल’ घोषित किया था. कूपर हॉस्पिटल में सिद्धार्थ का पोस्टमार्टम हुआ. अब उनके शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है. सिद्धार्थ की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने राय नहीं दी है. हिस्टोपैथोलॉजी स्टडी और केमिकल एनालिसिस से मौत की वजहों का पता चलेगा. विसरा को सुरक्षित रखा जाएगा.

https://Samsung Galaxy A52s 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

रिपोर्ट में बताया गया है कि सिद्धार्थ के शरीर पर बाहरी या भीतरी चोट के निशान नहीं हैं. बता दें कि सिद्धार्थ टीवी की दुनिया के पॉपुलर स्टार थे. वो आएदिन खबरों में रहते थे. सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की. बाद उन्होंने टीवी की तरफ रुख किया. सिद्धार्थ ने बाबुल का आंगन छूटे ना से डेब्यू किया. हालांकि, उन्हें पहचान सुपरहिट शो बालिका वधू से मिली. सिद्धार्थ एक्टिंग के साथ-साथ बेहतरीन डांसर भी थे. उन्होंने झलक दिखलाजा 6 में हिस्सा लिया था. बिग बॉस 13 के वो विनर रहे. सिद्धार्थ ने फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया में अहम रोल निभाया था. फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन लीड रोल में थे.

https://अपराधी सत्ता-संरक्षण में आतंकराज चला रहे हैं : सिंहदेव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now