আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी में उछाल, जानिए नया भाव

Published on: September 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोने के भाव में लगातार गिरावट जारी है. गुरूवार को भी दिल्‍ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. वहीं, चांदी की कीमत में उछाल दर्ज किया गया है. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,221 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 62,371 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को सोने के भाव में महज 28 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 46,193 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज सोने की कीमत मामूली तौर पर उछलकर 1,814 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

https://अफसर-जनप्रतिनिधि बेपरवाह, दम तोड़ती फसलों को मवेशियों के हवाले कर रहे किसान

चांदी की कीमत में आज तेजी का रुख रहा. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में गुरूवार को चांदी के दाम 279 रुपए के उछाल के साथ 62,650 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 24.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती के कारण सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रहा है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है. वहीं, भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी का रुख बना हुआ है. इससे सोने की कीमतें दबाव में चल रही हैं.

https://Hyundai i20 N Line भारत में लॉन्च, मिलेगा स्पोर्टी ड्राइविंग एक्सपीरियंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now