আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी, जानिए नया भाव

Published on: August 31, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में गिरावट का सिलसिला जारी है. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 100 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई. फिर भी ये कीमती पीली धातु 46 हजार रुपए के स्‍तर से ऊपर ही बंद हुई. राष्‍ट्रीय राजधानी में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव 46,272 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. इसके उलट अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,815 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,372 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत में भी आज कमी का रुख रहा.

http://खंभे से टकराई तेज रफ्तार ऑडी, विधायक के बेटे-बहू समेत 7 की मौत

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 134 रुपए की मामूली गिरावट के साथ 62,639 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 24.16 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 62,773 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर पर सोने की कीमतों में लगातार उठापटक जारी है. वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में आज मजबूती दर्ज की गई. आज सुबह रुपया डॉलर के मुकाबले 4 पैसे की मजबूती के साथ 73.25 के स्‍तर पर खुला. वहीं, डॉमेस्टिक इक्विटीज में पॉजिटिव ट्रेंड नजर आया. इससे सोने की कीमतें दबाव में आ गईं.

http://थलाइवी का गाना ‘तेरी आंखों में’ रिलीज, दिखी जयललिता-एमजीआर की जादुई केमिस्ट्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now