আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इस भारतीय ऑलराउंडर ने लिया क्रिकेट से संन्यास, सिर्फ चार रन देकर झटके थे 6 विकेट

Published on: August 30, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. भारत के लिए 6 टेस्ट, 14 वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले बिन्नी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे. उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. बिन्नी ने बयान में कहा कि मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि मैंने प्रथम श्रेणी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने से मुझे बहुत खुशी मिली और मुझे इस पर गर्व है.

http://श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत

बिन्नी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड, विभिन्न टीमों, साथी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ने में उनकी मदद की. बता दें कि बिन्नी के नाम आज भी भारत के लिए वनडे में बेस्ट गेंदबाजी का रिकॉर्ड दर्ज है. उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2014 में ढाका में खेले गए वन-डे मुकाबले में सिर्फ 4 रन देकर 6 विकेट झटके थे. बिन्नी के नाम टेस्ट क्रिकेट में 194 रन और तीन विकेट दर्ज हैं. वहीं, वनडे अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 230 रन और 20 विकेट लिए हैं जबकि तीन टी-20 में बिन्नी के नाम 35 रन और एक विकेट दर्ज है. वहीं, बिन्नी ने 95 प्रथम श्रेणी मैचों में 4796 रन बनाए हैं. इसके अलावार 148 विकेट भी झटके हैं. वहीं 100 लिस्ट ए मैचों में 1788 रन बनाने के साथ ही 99 विकेट भी हासिल किए हैं.

http://प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क खून जांच और मिलेगी दवाईयां

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now