আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, खुल जाएगी किस्मत

Published on: August 30, 2021
---Advertisement---

हिंदी पंचांग के अनुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी हर साल भादों के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार यह जन्माष्टमी आज 30 अगस्त को मनाई जाएगी. इस बार की जन्माष्टमी पर कई योग बन रहें है. ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा के दौरान कुछ सरल उपाय करने से भक्तों पर भगवान श्री कृष्ण का विशेष आशीर्वाद व कृपा होगी. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से भक्तों के सभी कष्ट दूर हो जाएंगे. उन्हें मनवांछित फल प्राप्त होगा. कृष्ण जन्माष्टमी पर किए जानें वाले उपाय-

http://चाणक्य नीति : इन बातों का रखें ख्याल, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा!

गाय या बछड़े की मूर्ति लाएं

ज्योतिषियों के अनुसार जन्माष्टमी के दिन घर पर गाय या बछड़े की मूर्ति लाएं. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से निःसंतान दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होगी.

सात कन्याओं को खीर खिलाएं

जन्माष्टमी के दिन सात कन्याओं को बुलाकर खीर खिलाएं. ऐसा आप आगे के पांच शुक्रवार तक लगातार करें. मान्यता है कि ऐसा करने से नौकरी और व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी और आपकी आमदनी बढ़ेगी.

परिजात के फूल चढ़ाएं

जन्माष्टमी पर पूजा के दौरान भगवान श्री कृष्ण को परिजात के फूल चढ़ाएं तथा शंख में दूध भरकर कान्हा जी को अर्पित करें. इससे मां लक्ष्मी जी और भगवान कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा. मान्यता है कि ऐसा करने से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी.

http://चाणक्य नीति : इन लोगों को कभी न बताएं अपनी पीड़ा, हमेशा रहें दूर

चांदी की बांसुरी अर्पित करें

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण जी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें. पूजा संपन्न होने के बाद इस बांसुरी को तिजोरी या पर्स में रखें. धन लाभ होगा.

56 भोग लगाएं

जन्माष्टमी के दिन भगवान को 56 भोग लगाएं. ऐसा करने से देवकी नंदन प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

तुलसी जी की पूजा करें

जन्माष्टमी के दिन शाम को तुलसी जी की पूजा करें. साथ ही, ओम नमः वासुदेवाय मंत्र का जाप करते हुए 11 बार तुलसी जी परिक्रमा करें. इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी.

दूध में केसर मिलाकर श्री कृष्ण का अभिषेक करें

जन्माष्टमी पर दूध में केसर मिलाकर रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें. ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि, जीवन में ठहराव आता है और आर्तिक स्थिति मजबूत होती है.

http://चाणक्य नीति : इन 4 गुणों से होती है महापुरुषों की पहचान, क्या आप में हैं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now