नई दिल्ली. AIIMS के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि भारत में अभी बूस्टर डोज़ की जरूरत नहीं है. समाचार एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए डॉक्टर गुलेरिया ने कहा कि मुझे लगता है कि हमें उन लोगों के टीकाकरण पर ध्यान देना चाहिए, जिन्हें अब तक टीका नहीं लगाया गया है, खासकर हाई रिस्क ग्रुप वाले लोगों को. अभी भी कई स्वास्थ्यकर्मियों, बुजुर्गों और पहले से कई बीमारियों से ग्रस्त लोगों को टीका नहीं लगाया गया है. ये वो लोग हैं जिन्हें कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है.
http://पत्नी के साथ जबरन या बलपूर्वक बनाया गया शारीरिक संबंध रेप नहीं : HC
उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास ऐसा कोई डेटा नहीं है, जिसके आधार पर यह कहा जा सके कि बूस्टर डोज की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से तीसरी लहर में बच्चों के अधिक संक्रमित होने की बात कही जा रही है इसकी भी संभावना कम है. हालांकि, अस्पतालों के पीडियाट्रिक विभागों में बच्चों के लिए भी तैयारियां की गई हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अधिकतर अस्पतालों में डॉक्टर और नर्स को तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. इसके साथ ही कई अस्पतालों में अभी भी प्रशिक्षण जारी है.
http://5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरे के साथ Samsung Galaxy M32 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









