आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. कजरी तीज और बहुला चतुर्थी का पर्व भी मनाया जाएगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है. इस अशुभ योग का असर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सभी राशियों पर देखने को मिलेगा. कुछ राशि वालों के लिए ये शुभ फल प्रदान करेगा तो कुछ के लिए सामान्य रहेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 25 अगस्त बुधवार
भाद्रपद कृष्ण तीज एवं बहुला गणेश चतुर्थी
मेष : नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा. रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं. घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है. शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन को लेकर पॉजिटिव रहेंगे.
वृषभ : आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्मानीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉपर्टी को लेकर गर्व महसूस करेंगे. काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी.
http://दुष्कर्म पीड़िता का समय पर मुलाहिजा-उपचार नहीं, सिविल सर्जन, बीएमओ और चिकित्सक को नोटिस
मिथुन : स्वयं के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ अंजान लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है. जीवन साथी को खुश रखने का पूरा प्रयास करें.
कर्क : घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है. आप समय पर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे.
सिंह : दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं. किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे.
कन्या : आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. परिवार में कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलर के लिए बुधवार अधिक फायदेमंद है. जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें.
तुला : दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी. किसी पर अति भरोसा करना तनाव दे सकता है. परिवार के सुख-सौभाग्य को बनाए रखने आप सफल रहेंगे.
http://अब आ सकता है कोविड-22, डेल्टा वेरिएंट से भी होगा खतरनाक
वृश्चिक : आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. ऑनलाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें. सतर्क रहें. पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी.
धनु : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें. इस समय में अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें. कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे. आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा. दुकान से संबंधित चिंता रहेगी. स्वास्थ्य के प्रति बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें.
मकर : बुधवार को आप ढेर सारी बातें करेंगे जिससे आपका मन हर्षित होगा. जानकार एवं वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से न जाने दें. इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे.
कुंभ : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. ऑनलाइन व्यापार करते हैं उनको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. अटकी योजना फिर शुरू करने का सही समय है.
मीन : आपका दिन उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.
http://सपना चौधरी ने ‘महबूब मेरे’ गाने पर किया डांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो











