नई दिल्ली. हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी सोशल मीडया पर छाई रहती हैं. वह आए दिन अपने फोटो और वीडियो से फैंस का दिल लूट लेती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बॉलीवुड गाने- मस्त माहौल में जीने दे, पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो में सपना बेहद गैमरस लग रही हैं. डांस के साथ ही आपको इस वीडियो में सपना के लुक में भी बदलाव होता दिखाई देगा. वीडियो में आप सपना ने रेड कलर का खूबसूरत सूट पहना हुआ है.
http://सावन में पति ने खाया चिकन, पत्नी ने कर ली खुदकुशी
इस वीडियो से पहले सपना ने बेहद खूबसूरत साड़ी में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. जिसमें उन्होंने व्हाइट रंग की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी पहनी है. इसके साथ सपना ने डिजाइनर ब्लाउज पहना है जो उनके लुक को और भी निखार रहा है. बता दें कि सपना के हाल फिलहाल में कई गाने रिलीज हुए हैं. कुछ दिन पहले रिलीज हुआ गाना फटफटिया सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. उनके और भी कई प्रोजेक्ट लाइन में हैं.










