আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सावन में पति ने खाया चिकन, पत्नी ने कर ली खुदकुशी

Published on: August 23, 2021
---Advertisement---

अंबिकापुर. सावन में पति के मुर्गा खाने पर पत्नी ने खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के भटगांव क्षेत्र के करौंदा गांव निवासी मनीषा सिंह (19) रक्षाबंधन के दिन रविवार को पति रामजन्म के साथ राखी बांधने के लिए मायके गई थी. वहां से शाम को दोनों घर लौट आए. इस बीच रामजन्म पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर पहुंचा और वहां चिकन पकाने लगा. थोड़ी देर बाद मनीषा पहुंची तो उसने रामजन्म को चिकन खाने से मना किया. बाद भी वह नहीं माना और खा लिया. मनीषा ने पति से कहा कि सावन के आखिरी दिन और रक्षाबंधन में मुर्गा खाकर गलती की है. बाद वह गुस्से में वहां से निकल कर घर चली गई.

http://वित्त मंत्री ने की नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन योजना की शुरुआत, निजी क्षेत्र को कमाई के लिए मिलेंगे सरकारी एसेट

थोड़ी देर बाद रामजन्म उसे समझाने के लिए घर जाने लगा तो चीख-पुकार की आवाज सुनाई देने लगी. इस पर अन्य लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि मनीषा आग की लपटों में घिरी थी. किसी तरह आग बुझाई गई, लेकिन तब तक गंभीर रूप से झुलस गई. परिजन उसे भटगांव स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर देख 108 एंबुलेंस से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. सोमवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. महिला के पति रामजन्म ने बताया कि मनीषा सावन में उपवास रहती थी. अंतिम दिन मुर्गा खाते देख उससे बर्दाश्त नहीं हुआ. घर में उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली.

http://आत्ममुग्ध मुखिया की चाटुकारिता में सभी हदें लांघ दी कांग्रेस ने : अनुराग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now