पिथौरा. सरायपाली ब्लॉक के सिंघोड़ा हाईस्कूल में बगैर शिक्षक चपरासी के भरोसे संचालित होने की खबर Cgjanadesh.com में प्रकाशित होते ही शिक्षा विभाग ने पिछली तारीख में दो शिक्षकों की व्यवस्था के आदेश जारी किए हैं. दोनों शिक्षकों को सोमवार को हर हाल में ज्वाइनिंग के आदेश दिए गए हैं. अब सिंघोड़ा हाईस्कूल में पढ़ाई होने लगेगी. सिंघोड़ा का हाईस्कूल तब चर्चा में आया जब ग्रामीणों ने यह बताया कि वह 70 छात्रों के लिए पदस्थ एकमात्र शिक्षक की विगत कोरोना लहर में संक्रमण से मौत के बाद अब यह स्कूल शिक्षकविहीन हो गया है.
इसकी खबर का प्रकाशन Cgjanadesh.com द्वारा प्रमुखता से किया गया था. जिसे संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल एक आदेश जारी कर दो शिक्षकों को कलेण्डा स्कूल से सिंघोड़ा व्यवस्था में जाने के आदेश जारी कर सोमवार को ही कार्य प्रारंभ करने के सख्त आदेश जारी कर दिए.
http://Honda CB200X भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
सभी स्कूलों में पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी : एफए नंद
इधर, सरायपाली के खंड शिक्षा अधिकारी एफए नंद ने बताया कि कलेण्डा में पदस्थ अतिशेष शिक्षकों में अशोक कुमार गायकवाड़ एवं वर्षा तिवारी (दोनों विशेषज्ञ) को सिंघोड़ा पदस्थ किया गया है. नवपदस्थ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री नंद ने बताया कि विकासखण्ड का एक भी स्कूल शिक्षकविहीन नहीं रहने दिया जाएगा एवं सभी स्कूलों में शासन की मंशा के अनुरूप पढ़ाई सुनिश्चित की जाएगी. इसके लिए सभी संकुल समन्वयकों की बैठक लेकर कम शिक्षकों एवं अतिशेष शिक्षकों की जानकारी लेकर कमी दूर की जाएगी.
http://पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन
स्वास्थ्य विभाग में 3948 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी https://t.co/VUQXvqsfol
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 20, 2021







