আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : पीपल पर जल चढ़ाएं और शनिमंत्र का जाप करें, जानें कैसा होगा दिन

Published on: August 21, 2021
---Advertisement---

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. श्रवण नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. श्रवण नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ योग आज बन रहा है. इसके अलावा सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. आज ओणम पर्व भी मनाया जाएगा. शनि और चंद्रमा के एक ही राशि मकर में होने से विष नाम का अशुभ योग भी इस दिन बनेगा. जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा इसका असर..

ॐ सूर्याय नमः 21 अगस्त शनिवार

श्रावण शुक्ल चतुर्दशी श्रीसत्यनारायण व्रत कथा

मेष : आपके दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे. किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने की सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी.

वृषभ : महिलाओं के लिए दिन शुभ रहेगा. सबकी दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा. अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अटके काम में गति आने से लाभ होगा. खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.

http://स्वास्थ्य विभाग में 3948 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, सिंहदेव ने ट्वीट कर दी जानकारी

मिथुन : आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है. कई दिनों से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें आज ही खत्म करें. आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं को नए रोजगार मिलनें की संभावना हैं. घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है.

कर्क : आप हर किसी की बात सुनने की कोशिश करेंगे. नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राहें आसान होंगी. भूमि और संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा.

सिंह : आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें. व्यापारिक दृष्टिकोण से सब कुछ ठीक चलेगा. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है.

कन्या : आपको शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा.

तुला : आप नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं. धन में बढ़ोतरी हो सकती हैं. किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए. गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का एहसास होगा.

http://जायडस कैडिला की 3 डोज वाली कोरोना वैक्सीन को सरकार ने दी मंजूरी

वृश्चिक : आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों के लेन-देन में सफलता मिलेगी. अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने और उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं.

धनु : आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें.

मकर : आप आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल हासिल कर लेंगे. बिजनेस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं. कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. ससुराल के लोगों से बातचीत होगी.

कुंभ : आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे. कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे. नए काम में कुछ बाधा आ सकती है. आवेश में आने की बजाय नरमाई से काम लें.

मीन : आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर रहेगा. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों आदि में भाग लेंगे. आपको सम्मान मिलेगा और कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे.

http://इस बार भाई को बांधें उनके राशि के रंग की राखी, होगा अत्यंत शुभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now