रामानुजगंज. कांग्रेस विधायक और सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पत सिंह ने बलरामपुर-रामानुजगंज के डिप्टी कलेक्टर को फोन पर गालियां दी हैं. उन्होंने डिप्टी कलेक्टर को जूते से मारने की भी धमकी भी दी गई है. विधायक की धमकी का ऑडियो वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले की एक समिति दलको तालाब में मछली पालन के पट्टे का केस कलेक्टर कोर्ट में हार गई थी. बाद डिप्टी कलेक्टर ने दूसरी समिति को अगले 10 साल के लिए मछली पालन का पट्टा जारी कर दिया. इस पर विधायक ने बुधवार शाम को डिप्टी कलेक्टर को फोन पर गालियां दीं. यहां तक कहा कि तू कैसे डिप्टी कलेक्टर बना है… मारेंगे जूता ठीक हो जाएगा.
http://पत्नी ने नहीं किया घूंघट तो पति ने 3 साल की बेटी को पटक कर मार डाला
अफसर केवल यही कहते रहे- सर गाली मत दीजिए. बाद में डिप्टी कलेक्टर ने खुद ही फोन काट दिया. उन्होंने बलरामपुर कलेक्टर से मामले की शिकायत कर विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने कार्रवाई की मांग की है. भाजपा विधायक नारायण चंदेल और सौरभ सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से मामले में संज्ञान लेकर कांग्रेस विधायक को पद से बर्ख़ास्त करने की मांग की है. इधर, विधायक बृहस्पत सिंह ने वायरल ऑडियो को फर्जी बताया है. उन्होने कहा कि मेरा वायरल आडियो से कोई लेना देना नहीं है. मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है. आने वाले दिनों में मेरा वीडियो लाने की भी साजिश हो रही है.
http://Redmi Note 10S का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत







