राजनांदगांव. नाबालिग से अनाचार और हत्या का प्रयास करने के मामले में छुईखदान थाने के ASI को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के अनुसार ASI नरेंद्र गहीने थाना परिसर में बने सरकारी क्वार्टर में अकेला रहता था. उसने एक महिला को घर का खाना बनाने और बाकी काम करने के लिए काम पर रखा था. पीड़िता की मां पिछले एक साल से नरेंद्र के घर खाना बनाने के लिए आ रही थी. कोरोनाकाल के समय उसकी तबीयत खराब हो गई. उस समय वो अपनी बेटी को खाना बनाने के लिए भेज दिया करती थी. इस दौरान वह नाबालिग से छेड़छाड़ करने लगा.
http://लड़की ने साड़ी में किया जबरदस्त बैकफ्लिप, देखिए वीडियो
नरेंद्र ने मौका पाकर नाबालिग से अनाचार किया साथ ही धमकी दी कि अगर वह किसी को बताएगी तो उसे जान से मार देगा. बाद नरेंद्र अक्सर नाबालिग का शोषण करने लगा. इस दौरान पीड़ित इसका विरोध करती थी, लेकिन आरोपी डरा-धमकाकर हर बार उसे चुप करा देता था. एक दिन आरोपी ने लड़की के दोनों पैर भी जला दिए. बाद पीड़ित ने पूरी कहानी अपनी मां को बताई. बाद में पूरे मामले की लिखित में शिकायत पुलिस में की गई. छुईखदान थाना प्रभारी ने बताया कि 14 अगस्त को पीड़ित की मां शिकायत लेकर थाने पहुंची थी. 16 अगस्त को पुलिस ने एफआईर दर्ज की और देर रात नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर लिया.
http://टी-20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से







