नई दिल्ली. एक्टर सनी देओल को अपना ही डायलॉग 3 बार बोलना पड़ गया तो उनके गुस्से का ठिकाना नहीं रहा. अपना ये गुस्से वाला वीडियो खुद उन्होने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें कैमरे के पीछे बैठा उनका असिस्टेंट उन्हें उनका ही सुपरहिट डायलॉग ‘तारीख पर तारीख’ बोलने को कह रहा है. पहले तो सनी इसे नॉर्मल पिच पर बोलते हैं. लेकिन असिस्टेंट फिर से उन्हें जोरदार अंदाज में बोलने को कहता है. तीन बार कोशिश के बाद भी जब असिस्टेंट खुश नहीं होता तो गुस्से में सनी देओल उसकी हाथ की स्क्रिप्ट छीन लेते हैं और कहते हैं, ‘तूने मुझे क्या समझ रखा है, इंदिरा नगर का गुंडा हूं क्या’…
मोहर्रम का सार्वजनिक अवकाश अब 20 अगस्त को
हालांकि इस मजेदार वीडियो के कैप्शन में सनी देओल ने लिखा है- मुझे नहीं होना वायरल…’ सनी देओल को इस अंदाज में आपने शायद पहले नहीं देखा होगा. हालांकि सनी के इस वीडियो पर उनके फैंस कमेंट नहीं कर पाएंगे, क्योंकि एक्टर ने ये ऑप्शन इस पोस्ट पर बंद कर रखा है. वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में निर्देशक आर. बाल्की ने अपनी नई फिल्म में सनी देओल को लेने की घोषणा की है. इस फिल्म में सनी के साथ पूजा भट्ट और दुलकर सलमान नजर आएंगे.
http://खबर का असर : मनमाना किराया वसूलने वाली एक दर्जन से अधिक बसों पर कार्रवाई










