नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो ने धूम मचाई हुई है. दरअसल, वीडियो में एक शख्स 113 किलो के 22 फीट लंबे सांप को अपने कंधे पर ले जाता हुआ दिख रहा है. बता दें कि वीडियो में कंधे पर 22 फीट लंबे सांप को लिए नजर आ रहे शख्स का नाम जे ब्रीवर है. वे एक चिड़ियाघर के संचालक हैं. उनकी कई फोटो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर खतरनाक मगरमच्छों या सांपों के साथ हैं. जे ब्रीवर को जानवरों से बहुत प्यार है.
http://पीएम मोदी ने नीरज को खिलाया चूरमा, सिंधु को मिली आइसक्रीम
वे सांप को चिड़ियाघर में एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर रहे थे. जे ब्रीवर ने खुद इंस्टाग्राम पर सांप के साथ वीडियो को अपलोड किया. जे ब्रीवर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करते हुए उसके कैप्शन में लिखा- जब 22 फीट लंबे और 113 किलोग्राम वजन के सांप की हिलने में मदद करने के लिए कोई नहीं हो तब आप अपने पुराने तरीके से इसको करते हैं. गौरतलब है कि सांप के साथ जे ब्रीवर के वीडियो पर यूजर्स अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
http://Simple One Electric Scooter भारत में लॉन्च, फास्ट चार्जिंग और तेज स्पीड का दावा









