नई दिल्ली. अफगानिस्तान पर तालिबान का फिर कब्जा हो गया है. टोलो न्यूज के मुताबिक सत्ता हस्तांतरण के बाद देश के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने मुल्क छोड़ दिया है. वो ताजिकिस्तान के लिए रवाना हो गए हैं. सौ से अधिक दिनों से जारी संघर्ष के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा जमाया है. काबुल पर कब्जे के बाद ये तय माना जा रहा है था कि तालिबान के आगे गनी सरकार ने सरेंडर कर दिया है. इसके बाद रविवार को सत्ता सौंपने की पूरी प्रक्रिया चली. तालिबान के नंबर-2 नेता मुल्ला बरादर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से सत्ता हस्तांतरण के लिए बातचीत करने पहुंचे थे.
http://Ola Electric Scooter S1 भारत में लॉन्च, जानिए रेंज और कीमत
इससे पहले तालिबान की ओर से कहा गया कि वो शांतिपूर्ण ढंग से बातचीत के जरिए हल चाहते हैं. देश की जनता को डरने की जरूरत है. इधर, अफगानिस्तान के HCNR प्रमुख ए. अब्दुल्ला ने कहा है कि तालिबान काबुल में घुसने से पहले बात करे. उन्होंने अशरफ गनी के देश छोड़ने की पुष्टि की है और तालिबान से कुछ समय मांगा है. वहीं, तालिबानी प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि हम काबुल में प्रवेश करना चाहते हैं. पुलिस को डरने की जरूरत नहीं है.
http://तहसीलों की सूची में नाम न देख मायूसी, स्मिता ने कहा- खल्लारी को एक बार फिर छला गया









