नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर सहदेव दिरदो का नशा छाया हुआ है. बच्चे का एक वीडियो इतना वायरल हुआ कि बादशाह ने भी उसे लेकर ‘बचपन का प्यार’ गाना रिलीज कर दिया. अब दो साल पहले इंटरनेट सेंसेशन बनकर उभरीं रानू मंडल भी सहदेव का गाना गुनगुनाती नजर आई हैं. उनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, इंस्टाग्राम पर सेकर्ड अड्डा नाम के एक अकाउंट से रानू मंडल का एक ताजा वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक शख्स कॉलर माइक के साथ रानू के गाने की रिकॉर्डिंग करते हुए नजर आ रहा है.
http://खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक पर पहुंचा मासूम, चपेट में आने से मौत
यहां रानू मंडल खिड़की के पास खड़ीं हुई हैं और इस दौर का सुपरहिट गाना ‘बचपन का प्यार’ गाती दिख रही हैं. रानू के फैंस एक बार फिर उनकी आवाज के दीवाने हो रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि साल 2019 में रानू मंडल अपने एक वीडियो के जरिए नेशनल सेलेब्रिटी के रूप में सामने आई थीं. वीडियो में रानू स्टेशन पर ‘एक प्यार का नगमा है’ गाती दिख रही थीं.
http://विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- ढाई-ढाई साल का मामला मुख्यमंत्री और सिंहदेव के बीच
https://www.instagram.com/p/CSiybljoxd-/?utm_source=ig_web_copy_link










