पिथौरा. विकासखण्ड के दूरस्थ ग्राम तिलकपुर में विगत तीन दिनों में एक के बाद एक कोरोना के 9 पॉजिटिव मरीज पाए जाने से हड़कम्प मच गया है. नौ में से एक संक्रमित 10 साल का बच्चा भी है. बहरहाल, ग्रामीणों ने स्वयं ग्राम के स्कूलों को बंद करवा दिया है. वहीं दूसरी ओर स्थानीय एसडीएम ने गांव से पूरी जानकारी मंगवाई है. बीएमओ डॉ तारा अग्रवाल ने 1 बच्चे सहित 9 ग्रामीणों के संक्रमित होने की पुष्टि की है. जानकारी के अनुसार पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पथरला के आश्रित ग्राम तिलकपुर में उपस्वास्थ्य केंद्र पिरदा के स्वास्थ्यकर्मियों ने बुधवार को ग्राम के बाहर से आए लोगों की कोविड जांच की. जांच में एक घर से तीन, एक 10 साल के छात्र सहित कुल 9 लोग संक्रमित पाए गए.
http://आरक्षक वहीं फांसी पर झूला जहां हुई थी 18 दिन पहले पत्नी की अंत्येष्टि
स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मामले की जानकारी विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ टी अग्रवाल को दी है. इधर, डॉ. अग्रवाल ने अग्रिम कार्रवाई हेतु स्थानीय एसडीएम को जानकारी दे दी है. माना जा रहा है कि उक्त क्षेत्र को कंटेनमेन्ट घोषित किया जा सकता है. इधर, ग्रामीणों ने एक बच्चे के संक्रमित होने की पुष्टि होते ही स्कूलों को बंद करवा दिया है. बहरहाल, स्थानीय अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं. सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखकर उन पर लगातार नजर रखी जा रही है. ग्रामीणों के अनुसार तिलकपुर के एक परिवार में कल ही बलौदाबाजार क्षेत्र से कुछ रिश्तेदार आए थे. इसकी जानकारी के बाद ही स्वास्थ्य अमले ने गांव पहुंचकर कोविड टेस्ट किया था.
http://बचपन का प्यार सॉन्ग रिलीज, बादशाह संग सहदेव का दिखा स्वैग







