नई दिल्ली. तेलंगाना के मेडक जिले में मंगलवार को एक स्थानीय भाजपा नेता को जिंदा जला दिया गया. पुलिस के अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने भाजपा नेता को कार की डिक्की में बंद कर आग लगा दी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मेडक की एसपी चंदना दीप्ति ने कहा कि कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता को उनकी कार में बंद कर आग लगा. हमें उनका जला हुआ शरीर उनकी कार की डिक्की में मिला. मामले की जांच जारी है.
http://‘शेरशाह’ का नया गाना रिलीज, भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को करता है बयां
पत्नी समेत BJP नेता की हत्या
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने भाजपा नेता गुलाम रसूल डार और उनकी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. डार कुलगाम से किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष थे और वे सरपंच भी थे. जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकी हमले पर दुख जताया. उधर, भाजपा ने भी इस हमले को कायरतापूर्ण बताया. अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकियों ने डार और उनकी पत्नी पर फायरिंग की. इस दौरान दोनों को गोलियां लगीं. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया. जहां दोनों की मौत हो गई.
http://नासा की रिपोर्ट, ग्लेशियर पिघलने से 3 फीट तक पानी में डूब जाएंगे भारत के 12 शहर
Telangana | A local BJP leader in Medak District died after he was set ablaze by unidentified persons. A case has been registered.
"Few persons set him on fire along with his car. We found his burnt body in the trunk of his car," said Chandana Deepti, SP, Medak (10.08) pic.twitter.com/wdmEyThavf
— ANI (@ANI) August 10, 2021









