আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SC ने भाजपा-कांग्रेस समेत 10 पार्टियों पर लगाया 5 लाख तक जुर्माना

Published on: August 10, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के आपराधिक रिकॉर्ड सार्वजनिक न करने के चलते भाजपा सहित 10 पार्टियों को अवमानना का दोषी मानते हुए जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने सीपीएम और एनसीपी पर 5-5 लाख का जुर्माना लगाया. इन पर कोर्ट के आदेश को बिलकुल दरकिनार करने के लिए जुर्माना लगाया गया है. वहीं, जेडीयू, आरजेडी, एलजेपी, कांग्रेस, बीएसपी, सीपीआई पर 1-1 लाख का जुर्माना लगाया है. इन पर कोर्ट के आदेश का ठीक से पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया गया है. इसके अतिरिक्त आरएलएसपी और बीजेपी पर भी जुर्माना लगाया गया है.

http://सोने-चांदी की कीमतों में फिर गिरावट, जानिए नया भाव

मतदान से पहले उम्मीदवारों की अपराधिक पृष्टभूमि सार्वजनिक करने के लिया सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को तीन महत्वपूर्ण निर्देश दिए. ये आदेश लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के लिए लागू होंगे. कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा है कि एक मोबाइल ऐप बनाया जाए, जिसमें चुनाव लड़ रहे नेताओं के अपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी होगी. उसमें हर उम्मीदवार के बारे में बताया जाएगा कि उसके खिलाफ कितने अपराधिक मामले दर्ज है, किस तरह के अपराध का मुकदमा है और उनकी स्थिति क्या है. कोर्ट ने कहा कि ऐप ऐसा हो कि एक ही जगह सारे नेताओं की जानकारी मिल जाए. कोर्ट ने चुनाव आयोग को एक अलग विभाग बनाने को भी कहा है. इस विभाग का काम आम लोगों से शिकायत लेना और उसका निपटारा करना होगा.

http://5 हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल, तहसीलदार और पटवारी निलंबित

अगर कोई उम्मीदवार अपनी जानकारी छुपाता है, तो इसी विभाग में शिकायत दर्ज होगी. चुनाव सुधार और अपराध पर सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले फरवरी 2020 में आदेश दिया था. उस आदेश के मुताबिक सभी राजनीतिक दलों को अपने उम्मीदवार के अपराधिक मामलों की जानकारी नामांकन से दो हफ्ते पहले देनी थी, लेकिन आज अदालत ने इस आदेश में बदलाव किया. कोर्ट ने कहा कि उम्मीदवार के चयन के 48 घंटे के अंदर राजनीतिक दलों को नेताओं की पृष्ठभूमि की जानकारी अपने वेबसाइट पर देनी होगी. इसके बाद जनता देखेगी कि ऐसे व्यक्ति को वोट देना है या नहीं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now