नई दिल्ली. सोने-चांदी के भाव में मंगलवार को फिर गिरावट का रुख रहा. इससे सोना 45 हजार रुपए पर पहुंच गया. वहीं, चांदी 62 हजार रुपए प्रति किग्रा के नीचे पहुंच गई. दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने के भाव में 176 रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. दिल्ली में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का भाव आज 45,110 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ. इसके उलट अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज बढ़कर 1,735 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 45,286 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. चांदी की कीमत में आज फिर जबरदस्त गिरावट दिखाई दी.
http://5 हजार रुपए रिश्वत लेते वीडियो वायरल, तहसीलदार और पटवारी निलंबित
दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के दाम 898 रुपए की कमी के साथ 61,765 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के दाम में खास बदलाव नहीं हुआ और ये 23.56 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चांदी 62,663 रुपए प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि रुपए के मुकाबले डॉलर में आई जबरदस्त तेजी के कारण सोने की कीमतों में लगातार कमी दर्ज की जा रही है. वहीं, अमेरिकी बॉन्ड के यील्ड में हुई बढ़ोतरी का असर सोने की मांग पर पड़ा है. इससे सोने की कीमतें घटकर 5 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई है.
http://शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, युवती गर्भवती हुई तो भाग गया, 2 महीने बाद गिरफ्तार









