नई दिल्ली. मलयालम अभिनेत्री सरन्या शशि का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वे 35 वर्ष की थीं और कई साल से ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं. इस बात की जानकारी उनके नजदीकी सूत्रों ने दी. उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. सरन्या को 2012 में ट्यूमर का पता चला था. तब से लेकर अब तक उनकी 11 सर्जरी हो चुकी थीं. बीते दिनों सरन्या जब वित्तीय संकट से जूझ रही थीं तो उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने उनके इलाज के लिए चंदा इकठ्ठा किया था.
http://जब सहायक कमांडेंट बेटी को इंस्पेक्टर पिता ने किया सैल्यूट
वहीं, ट्यूमर के उपचार के बीच उन्हें इस साल मई में कोरोना वायरस संक्रमण भी हो गया था. संक्रमण से ठीक होने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ रही थी. बता दें कि वह कन्नूर जिले की रहने वाली थीं और उन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया था. वह केरल में एक लोकप्रिय टीवी कलाकार थीं. वहीं, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने अभिनेत्री के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सरन्या ने बीमारी से डटकर मुकाबला किया.
http://उज्ज्वला योजना 2.0 लॉन्च, पीएम मोदी ने कहा- अब गैस कनेक्शन के लिए एड्रेस प्रूफ जरूरी नहीं










