আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : महामृत्युंजय मंत्र बोलते हुए शिवजी पर जल चढ़ाएं, जानें कैसा होगा दिन

Published on: August 9, 2021
---Advertisement---

आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. अश्लेषा नक्षत्र सुबह 10.30 तक रहेगा, इसके बाद मघा नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले अश्लेषा नक्षत्र होने से सौम्य नाम का शुभ योग और उसके बाद मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग आज बन रहा है. सुबह चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में प्रवेश करेगा. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी लोगों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 9 अगस्त सोमवार

श्रावण शुक्ल प्रतिपदा विश्व अदिवासी दिवस

मेष : सोमवार को आप पूरा दिन तरोताजा महसूस करेंगे. नौकरी में सफलता मिलेगी. व्यापार में धनलाभ होगा. पारिवारिक कलह खत्म होंगे. दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. धन का संचय भी कर सकते हैं.

वृषभ : आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. कामकाज हो या पारिवारिक सुख, आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा. सोमवार का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है, मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी. कार्य क्षेत्र में अच्छी स्थिति बनी रहेगी.

http://अब वाट्सऐप पर कुछ ही सेकेंडों में मिलेगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट

मिथुन : आपका मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. यात्रा आदि का लुफ्त उठाएंगे. कामकाज में अच्छा मुनाफा होगा. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे.

कर्क : भाग्य आपके साथ है. मांगलिक कार्य में सहभागी होंगे. आपकी वाणी मधुर होगी, जिसके कारण दूसरों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे. आप अपनी चतुराई एवं बुद्धि से अपने कार्य को सफल बनाएंगे. कार्य क्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल होगी.

सिंह : सोमवार का दिन आपके लिए यादगार रहेगा. आप मीठी वाणी की सहायता से तथा अपनी चतुराई से कार्य में सफलता हासिल करेंगे. कामकाज के लिए दिन बेहतरीन रहेगा. कामकाज में लाभदायक फलों की प्रधानता बनी रहेगी.

कन्या : आपके लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं है. संघर्ष पूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा. ऐसे समय में आपको परिवार का साथ अवश्य मिलेगा, इसलिए हिम्मत न हारें और आने वाली कठीन स्थिति का डटकर सामना करें. आप अच्छे कार्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे.

तुला : पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. आपको अपनी मेहनत और समझदारी से जीवन को सुखमय बनाने में मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी. सोमवार का दिन कामकाज में अच्छी सफलता दिलाने वाला है.

http://देवउठनी पर्व से होगा भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ : कृषि मंत्री

वृश्चिक : भाग्य आपके साथ है. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है. आपके अंदर बोलने की कला है जो आपको किसी भी क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने में मददगार सिद्ध होगी. दिन की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी.

धनु : कामकाज में सफलता मिलेगी. किसी नवीन व्यवसाय को करने के विचार मन में आ सकते हैं या उसे वास्तविक रूप दे सकते हैं. भाग्य आपका साथ देगा. आप काफी प्रसन्न रहेंगे. आपके सहज ज्ञान में वृद्धि होगी और विचारों में दृढ़ता आएगी.

मकर : सोमवार के दिन कार्य क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है. आपके सभी काम सफल रहेंगे. शिक्षा एवं प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव सहयोग मिलता रहेगा. आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे.

कुंभ : आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य आपके साथ है. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा. छात्रों को प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. अपने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात होगी, जिसके कारण आपके चेहरे पर खुशी झलकेगी.

मीन : सोमवार का दिन चुस्ती-फुर्ती से भरा रहेगा. कामकाज में मेहनत का फल अवश्य मिलेगा. किसी शादी-विवाह या मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे. मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.

http://अब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेंगी 11वीं-12वीं की पुस्तकें, मिलेगी 15% की छूट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now