नई दिल्ली. अब कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोग वाट्सऐप पर आसानी से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय ने ट्वीट किया कि सरकार तकनीक का उपयोग कर आम आदमी के जीवन में क्रांति लाने की कोशिश कर रही है. इसी के मद्देनजर अब तीन आसान चरणों में माइजीओवी (MyGov) कोरोना हेल्पडेस्क के माध्यम से कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र हासिल करें.
वाट्सऐप पर ऐसे प्राप्त करें प्रमाण पत्र
पहले मोबाइल फोन संपर्क नंबर सुरक्षित करें: +91 9013151515
वाट्सऐप पर ‘covid certificate’ टाइप करें और भेजें
ओटीपी दर्ज करें. फिर सेकंडों में अपना प्रमाणपत्र हासिल करें.
http://देवउठनी पर्व से होगा भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ : कृषि मंत्री
स्वास्थ्य मंत्रालय के अलावा कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी सर्टिफिकेट हासिल करने की प्रक्रिया को समझाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए कहा कि जब भी सरकार ने कोई अच्छा काम किया है, मैंने हमेशा उस काम की तारीफ की है. कोविन ऐप के आलोचक होते हुए मैं कहूंगा कि सरकार ने एक शानदार कदम उठाया है. अब वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट हासिल करने के लिए आपको सिर्फ एक नंबर पर वॉट्सऐप मैसेज भेजना है और कुछ ही देर में आपको सर्टिफिकेट मिल जाएगा.
http://अब ऑनलाइन भी खरीदी जा सकेंगी 11वीं-12वीं की पुस्तकें, मिलेगी 15% की छूट









