खरसिया. लंबे समय से डीबी पावर की ओर से किसानों के मुआवजे को रोके जाने का मामले सामने आते रहे हैं. वहीं इस समस्या पर न तो प्रशासन ने समय रहते ध्यान दिया और ना ही उद्योग प्रबंधन ने. ऐसे में शुक्रवार को बासनपाली के किसानों ने डीबी पावर की रेल लाईन को रोक दिया गया है. भूस्वामी किसानों की मांग है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक ट्रेन नहीं चलने देंगे. खरसिया क्षेत्र के बासनपाली के ग्रामीण आज रेलवे ट्रैक पर खड़े हो गए, यह रेलवे ट्रैक रॉबर्टसन रेलवे स्टेशन के कोल साइडिंग से जांजगीर स्थित डीबी पावर के प्लांट तक जाता है.
http://सांसद, विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री ने किया था वायदा पर नहीं बना पुल!
इस रेल लाइन को बिछाने के लिए किसानों ने अपनी जमीन दी है. वर्तमान में जो मुद्दा है, वह पेड़ और टावर के बदले मुआवजे का है. लंबे समय से किसानों की ओर से अपने लंबित मुआवजे की मांग उद्योग प्रबंधन एवं प्रशासन के समक्ष की जाती रही है. काफी दिन होने के बाद आज रेलवे ट्रैक पर ही किसानों का आक्रोश फूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर डीबी पावर की कोल परिवहन करने वाली ट्रेन को उन्होंने रोक दिया.
http://हजारों एकड़ भूमि को बंजर बना रहा काला पानी, प्रशासन मौन







