नई दिल्ली. आतंकवादी संगठन अलकायदा ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने की धमकी दी है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक शनिवार शाम को आए मेल में मिला था, इसमें कहा गया है कि करणबीर सूरी उर्फ मोहम्मद जलाल और उसकी पत्नी शैली शारा उर्फ हसीना रविवार को सिंगापुर से भारत आ रहे हैं. वो एयरपोर्ट पर अगले एक से तीन दिन में बम रखने की साजिश रच रहे हैं.
http://PM Kisan : कल किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम
धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. जांच करने पर डीआईजी ने बताया कि पहले भी समान नामों और समान विवरणों के साथ धमकी संदेश मिला था. उनके मुताबिक पहले करणबीर और शैली को आईएसआईएस का सरगना बताया था, उसमें भी यही लिखा था कि दोनों आ रहे हैं और एक से तीन दिन में एयरपोर्ट पर बम धमाके करने की साजिश रचेंगे. जिसे बम थ्रेट एसेसमेंट कमेटी (BTAS) ने नॉन स्पेसिफिक बताया था.
http://‘द एम्पायर’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा कुणाल कपूर और दृष्टि धामी का दमदार अंदाज
As per SOPs, Security Operations Control Centre informed all concerned agencies & has alerted personnel. Anti-sabotage check has been carried at all terminals of IGI Airport, access control, vehicle checking at entry nakas & patrolling has been intensified.
— ANI (@ANI) August 8, 2021









