नई दिल्ली. सरकार सस्ती दरों पर सोना खरीदने का मौका दे रही है. निवेशक कल सोमवार से सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना के तहत बाजार मूल्य से कम दाम में सोना खरीद सकते हैं. यह योजना सिर्फ पांच दिन के लिए (9 अगस्त से 13 अगस्त तक) खुली है. इसकी बिक्री पर होने वाले लाभ पर आयकर नियमों के तहत छूट के साथ और कई लाभ मिलेंगे. सरकार की ओर से गोल्ड बॉन्ड में निवेश के लिए यह वित्त वर्ष 2021-22 की पांचवीं श्रृंखला है. योजना के तहत आप 4,790 रुपए प्रति ग्राम पर सोना खरीद सकते हैं.
http://Bajaj Dominar 250 का Dual Tone Edition भारत में लॉन्च, जानिए क्या है खास
यानी अगर आप 10 ग्राम सोने खरीदते है तो उसकी कीमत 47,900 रुपए बैठती है और गोल्ड बॉन्ड की खरीद ऑनलाइन तरीके से की जाती है तो सरकार ऐसे निवेशकों को 50 रुपए प्रति ग्राम की अतिरिक्त छूट देती है. इसमें आवेदनों के लिए भुगतान ‘डिजिटल मोड’ के माध्यम से किया जाना है. ऑनलाइन सोना खरीदने पर निवेशकों को प्रति ग्राम सोना 4,740 रुपए का पड़ेगा. गोल्ड बॉन्ड की परिपक्वता अवधि 8 साल की होती है और इस पर सालाना 2.5 फीसदी का ब्याज मिलता है. बॉन्ड पर मिलने वाला ब्याज निवेशक के टैक्स स्लैब के अनुरूप कर योग्य होता है, लेकिन इस पर स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) नहीं होती है.
http://चार घरों से 12 लाख रुपए की 172 नग इमारती चिरान जब्त
स्वर्ण बॉन्ड बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एसएचसीआईएल), नामित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (एनएसई और बीएसई) के माध्यम से बेचा जाएगा. बॉन्ड का अंकित मूल्य 999 शुद्धता वाले सोने के लिए पिछले तीन कामकाजी दिवसों में साधारण औसत बंद भाव (इंडिया बुलियन एंड जूलर्स एसोसिशन द्वारा प्रकाशित) मूल्य पर आधारित है. न्यूनतम स्वीकार्य निवेश एक ग्राम सोना और अधिकतम चार किलोग्राम प्रति व्यक्ति है. हिंदु अविभाजित परिवार के लिए भी निवेश की अधिकतम सीमा चार किलोग्राम है. ट्रस्ट्स के लिए यह 20 किलोग्राम है.
खेल रत्न अवार्ड का हॉकी के ज़ादूगर ध्यानचंद के नाम होना, और रूदालियों की तरह प्रलाप कर बिफरना-पसरना कांग्रेस का https://t.co/MR7tRVdi4c
— Cg Janadesh (@CJanadesh) August 7, 2021










