रायपुर. प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 6 अगस्त को 0.25 प्रतिशत रही है. इस दिन प्रदेश भर में हुए 43 हजार 810 सैंपलों की जांच में 109 व्यक्ति संक्रमित पाए गए. राज्य के सभी जिलों में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे है. विभिन्न जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से लेकर अधिकतम 0.74 प्रतिशत तक है. प्रदेश के सात जिलों राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, गरियाबंद, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सूरजपुर में 6 अगस्त को कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है. कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने और रोज कम संख्या में नए मरीज मिलने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामले भी तेजी से घट रहे हैं. राज्य में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या 1780 है.
http://Tokyo Olympics : नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, जीता गोल्ड
महिला समूहों की सूची पर 17 अगस्त तक दावा आमंत्रित
बलौदाबाजार. आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट फूड की आपूर्ति के लिए महिला स्व सहायता समूहों से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण के बाद सूची जारी की गई है. ये सूची संयुक्त जिला कार्यालय स्थित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय एवं संबंधित परियोजना कार्यालयों के सूचना पटल पर प्रदर्शित कर दी गई है. सूची पर दावा अथवा आपत्ति के लिये आवेदन 17 अगस्त तक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय बलौदाबाजार में कार्यालयीन समय में प्रस्तुत की जा सकती है. आवेदन केवल महिला स्व सहायता समूहों के पदाधिकारियों से ही स्वीकार किये जाएंगे. गौरतलब है कि जिले की 38 रिक्त सेक्टरों के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में महिलाओं एवं बच्चों को पोषण आहार की आपूर्ति के लिए महिला स्व सहायता समूहों से आवेदन मंगाए गए थे. इसके लिए कुल 205 आवेदन प्राप्त हुए थे. आवेदनों का समिति द्वारा गहन परीक्षण एवं मूल्यांकन के बाद सूची जारी की गई है.
http://बजरंग पुनिया ने जीता कांस्य पदक, कजाकस्तानी पहलवान को 8-0 से हराया







