नई दिल्ली. मजेदार ट्रेलर और अपने एक गाने के चलते सुर्खियों में छाई फिल्म ‘पति पत्नि और वो’ ने अपना दूसरा गाना भी रिलीज कर दिया है. गाना आते ही हिट हो गया है. ये गाना गोविंदा और रवीना टंडन पर फिल्माए पॉपुलर सॉन्ग ‘अखियों से गोली मारे’ का रिक्रिएट वर्जन है. कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे स्टारर फिल्म का यह गाना रिलीज होते ही ट्रेडिंग में छाया हुआ है. इस गाने में दोनों ही एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. इस गाने को फराह खान ने कोरियोग्राफ किया है, वहीं फिल्म के तुलसी कुमार और मीका सिंह ने इसे रीक्रिएट किया है.
http://शिक्षकों की सीधी भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया की तैयारी करने के निर्देश
इस गाने को तनिष्क बागची ने कंपोज किया है. लिरिक्स सब्बीर अहमद ने लिखे हैं. इस गाने में रवीना टंडन और गोविंदा के सिग्नेचर स्टेप्स को भी रखा गया है. यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. बता दें यह फिल्म साल 1978 में आई बी आर चोपड़ा की फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ की रीमेक है. फिल्म में संजीव कुमार, विद्या सिन्हा और रंजीता कौर लीड रोल में थे.
http://Realme X2 Pro भारत में लॉन्च, 35 मिनट में फुल चार्ज होगी बैटरी










