আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.32%, 27 जिलों में संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे

Published on: August 4, 2021
---Advertisement---

रायपुर. पूरे प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर आज 0.32 प्रतिशत रही है. आज हुए 42 हजार 546 सैंपलों की जांच में 135 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं. प्रदेश में आज कोरोना से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है. वर्तमान में प्रदेश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 1906 है. प्रदेश के पांच जिलों राजनांदगांव, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया है. प्रदेश के 27 जिलों में अभी संक्रमण की दर एक प्रतिशत से नीचे है. इन जिलों में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत से लेकर 0.84 प्रतिशत के बीच है. केवल सूरजपुर जिले में संक्रमण की दर एक प्रतिशत से अधिक है. वहां संक्रमण की दर 1.49 प्रतिशत है.

http://टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की इस दिन होगी भिड़ंत

मुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 8 अगस्त को

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 20वीं कड़ी का प्रसारण 8 अगस्त रविवार को होगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास विषय पर प्रदेशवासियों से बातचीत करेंगे. लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा.

http://कृषि कानूनों को लेकर संसद के बाहर भिड़ गए कांग्रेस सांसद और हरसिमरत कौर

सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम जारी

बलौदाबाजार. प्रदेश के एक मात्र सैनिक स्कूल अंबिकापुर में सत्र 2021-22 हेतु कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है. अधिक जानकारी के संबंध में सैनिक स्कूल अंबिकापुर की वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सैनिक स्कूल अम्बिकापुर डॉट वोआरजी डॉट इन में जाकर विस्तृत परीक्षा परिणाम एवं निर्देश देख सकतें है. इसके साथ ही स्कूल की दूरभाष क्रमांक 07774-261609 और मोबाइल नंबर 7747032999 से संपर्क किये जा सकते है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now