रायगढ़. घरघोड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत 27 जुलाई 2021 को कामकाजी युवती से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी प्रकाश एक्का तथा उसके सहयोगी मदन चौहान को घरघोड़ा पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है. जानकारी के अनुसार 27 जुलाई की शाम अपनी ड्यूटी से घर जा रही युवती को रास्ते पर प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का उसके साथी मदन चौहान बोलेरो वाहन से घर छोड़ देना कहकर वाहन में बिठाए और घर न छोड़कर उसे जंगल की ओर ले गए. जहां आरोपी प्रकाश उर्फ फूलप्रकाश एक्का ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद युवती को उसके घर के बाहर छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए.
http://भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में
घटना की रिपोर्ट पीड़िता ने 29 जुलाई को थाना घरघोड़ा में दर्ज कराने पर आरोपी प्रकाश एक्का एवं उसके साथी पर अप. क्र 233/2021 धारा 376,506,34 भा.द.वि.दर्ज कर विवेचना में लिया गया. घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने थाना प्रभारी घरघोड़ा को शीघ्र आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तारी का निर्देश दिए. जिस पर घरघोड़ा पुलिस लगातार आरोपियों के मिलने के संभावित स्थानों पर दबिश दे रही थी जिससे आरोपी अन्यत्र फरार होने में नाकामयाब रहे और हत्थे चढ़ गए
http://इसी महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, अक्टूबर में होगा पीक : रिपोर्ट







