नई दिल्ली. Micromax ने भारत में अपना नया फोन Micromax In 2b लॉन्च कर दिया है. माइक्रोमैक्स इन 2बी स्मार्टफोन के 4 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपए तय की गई है. वहीं फोन के 6 GB रैम और 64 GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट को आप 8,999 रुपए में खरीद सकेंगे. माइक्रोमैक्स का ये फोन Black, Green और Blue कलर ऑप्शंस में अवेलेबल है. फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदा जा सकेगा. इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T610 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोन में 4GB रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 GB तक बढ़ा भी सकते हैं.
http://दलदल में फंसा मिला युवक शव, जांच में जुटी पुलिस
अगर फोटोग्राफी की बात करें तो Micromax In 2b स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है. वहीं सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है. इसमें नाइट, पोट्रेट, ब्यूटी, मोशन फोटो जैसे कैमरा फीचर्स दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी ने दावा किया है कि इसकी बैटरी 160 घंटे प्लेबैक टाइम देगी. सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
http://RRR का पहला गाना ‘दोस्ती’ रिलीज, राम चरण और जूनियर NTR की धमाकेदार एंट्री










